फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaving the live-in-partner, the charm with the woman

महिला ने लिव-इन में रहना छोड़ा तो हैवानियत पर उतर आया आरोपी

Sun, 24 Sep 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
 Leaving the live-in-partner, the charm with the woman
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी गेट इलाके में एक महिला ने अपने लिव-इन-पार्टनर को क्या छोड़ा, वह उसके साथ हैवानियत पर उतर आया। आरोपी ने 36 वर्षीय महिला के न सिर्फ कपड़ों में आग लगा दी, बल्कि उसके बाल भी कैंची से काट दिए। पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। किसी तरह पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची।
विज्ञापन



उसे अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (बदला हुआ नाम) अपने लिव-इन-पार्टनर संजीव के साथ कश्मीरी गेट इलाके में पिछले आठ साल से रह रही थी।
विज्ञापन



2001 में सपना की शादी हुई थी, इसके तीन बच्चे भी हैं, जो सुल्तानपुरी इलाके में रहते हैं। करीब आठ साल पहले सपना की दोस्ती संजीव से हुई। इसके बाद सपना ने पति व बच्चों को छोड़ दिया। इसी दौरान वह संजीव के साथ लिव-इन में रहने लगी। संजीव से उसको एक बेटा हुआ। बार-बार कहने के बाद संजीव ने सपना से शादी नहीं की। 18 सितंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सपना अपने मायके जाने लगी, तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। संजीव ने सपना के कपड़ों को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी ने सपना के बाल भी काट दिए। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा। बाद में किसी तरह भागकर सपना ने जान बचाई। वह बुरी तरह घायल होने के बाद अपनी बहन के घर पहुंची। बहन ने सपना को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed