{"_id":"d60fc1bfee692923dd14fcec1a60dd34","slug":"laws-showered-stones-teacher-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर पत्थर बरसाने वाली शिक्षिका गई जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर पत्थर बरसाने वाली शिक्षिका गई जेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2014 06:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर के राधेश्याम विहार में ससुराल के दरवाजे पर अनशन पर बैठी शिक्षिका के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
सोमवार शाम अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद ससुराल पहुंचकर शिक्षिका ने वहां पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शास्त्रीनगर निवासी शिक्षिका ममता राधेश्याम विहार स्थित अपनी ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी थी। ससुराल पक्ष के लोगों पर उसने दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे रखना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
इस पर ममता ने अपने मासूम बच्चे के साथ ससुराल केगेट पर धरना शुरू कर दिया था। तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने उसने जबरन संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यहां उसकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई थीं।
विज्ञापन
वहां शिक्षिका ने इलाज कराने से इंकार कर दिया। पूरे दिन वह पुलिस वालों से डीएम से मिलवाने की मांग करती रही। दोपहर बाद उसने चिकित्सकों से कहकर अस्पताल से डिस्चार्ज ले लिया। इसके बाद उसे मुरादनगर भेज दिया गया।
मुरादनगर पहुंचते ही ममता एक बार फिर से ससुराल जा पहुंची। आरोप है कि वहां उसने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने ममता को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम मोदीनगर श्रीकृष्ण करुणेश के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने उसने न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।
मुरादनगर पुलिस के अनुसार ममता की बहन को भी उसे समझाने के लिए बुलाया गया, मगर उसने किसी की नहीं मानी। ममता का मासूम बच्चा भी उसके ही साथ है।
गौरलतब है कि गाजियाबाद शास्त्रीनगर निवासी ममता पुत्र खजान सिंह की शादी 14 फरवरी 2014 को राधेश्याम विहार कालोनी निवासी सुनील पुत्र चिरंजीलाल से हुई थी।
ममता ने ससुराल वालों पर दहेज में दस लाख व कार की मांग पूरी होने पर मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ससुराल वाले उसे घर में घुसने नही दे रहे है।
इसके चलते 22 जून को धरने पर बैठ चुकी थी। 28 जून को दोबारा अनशन पर बैठ थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।