फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Land dispute attacked the house, two seriously injured

भूमि विवाद को लेकर घर पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Mar 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Mar 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Land dispute attacked the house, two seriously injured
पुलिस ने मामला किया दर्ज - फोटो : Demo Pic

जमीन के बंटवारे व पुरानी रंजिश के चलते गांव खरखड़ी में एक पक्ष के सदस्यों ने एक सुनियोजित योजना के तहत दूसरे पक्ष के घर पर लाठी सरिया से हमला  कर दो व्यक्तियों को  गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए मेडीकल नल्हड़ नूंह में भर्ती कराया गया है। इनमे से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद व तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित रिजवान पुत्र रसीद खांन निवासी गांव खरखड़ी थाना तावडू ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया की रासिद पुत्र मगरू, मगरू पुत्र नसीरा, सुरेरया पत्नी मगरू के साथ काफी समय से जमीन के बटवारे को लेकर मनमुटाव व पुरानी रजिंश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 29 फरवरी को उसका पिता तावडू बाजार में सामान लेने आया हुआ था। उक्त लोगों ने मौका देखकर एक सुनियोजित योजना के तहत  दिन के करीबन 12 बजे घर पर  हममशावर होकर लाठी, सरीया व ईंटो से हमला कर दिया।

इस झगड़े में उसे व उसके भाई इतियाज को गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने बताया की उन्हें ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बचाया और गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए नल्हड़ में भर्ती कराया गया।


झगड़े में घायल उसके भाई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने दोषियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने विरान्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed