{"_id":"5a5f7fad4f1c1ba1268b4f4c","slug":"lady-was-talking-nonsense-in-front-of-police-in-after-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में जब भटकी रास्ता तो पुलिस के सामने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में जब भटकी रास्ता तो पुलिस के सामने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना क्षेत्र में मंगलवार शाम शराब के नशे में रास्ता भटक गई एक महिला ने जमकर हंगामा किया। कासना कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला नशे में रास्ता भटककर शहर के कासना क्षेत्र में पहुंच गई।
विज्ञापन
वह किसी कैब में सवार होकर यहां आई थी। यहां देर रात किसी बात पर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसी ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची, मामला न सुलझने पर महिला पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
कासना पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से लड़की को काबू किया और उसे कोतवाली ले आए। इस दौरान पुलिस ने उसके पति को जानकारी दी। जिसके बाद बुधवार सुबह पहुंचे पति को कासना पुलिस ने महिला को सौंप दिया।
विज्ञापन