फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady wanted to marry his lover so he killed her husband

प्रेमी से शादी के लिए करवाई थी पति की हत्या, डेढ़ लाख रुपये की दी थी सुपारी

Thu, 14 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 14 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
lady wanted to marry his lover so he killed her husband
- फोटो : अमर उजाला

थाना मुजेसर क्षेत्र के गांव बाजड़ी के पास झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझा ली गई है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ  की टीम ने इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो मृतक की पत्नी ने प्रेमी से शादी करने के लिए ही पति की हत्या करवा दी थी। महिला व उसके प्रेमी ने दो युवकों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर  जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गत 5 दिसंबर को पुलिस ने गांव बाजड़ी के पास झाड़ियों में एक शव बरामद किया था। मृतक की पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी राधेश्याम उर्फ खदेड़ू के रूप में हुई थी, जो कि बिजली का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधेश्याम की गला दबाकर हत्या की गई थी। थाना मुजेसर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दी थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने सेक्टर-21डी निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

उसने बताया कि 4 दिसंबर को वह खदेड़ू को मिलने गया था। जब वह चलने लगा तो खदेड़ू उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गया और कहा कि थोड़ी दूर पर आशीष नाम का युवक खड़ा है। उसने उसके साथ बिजली का काम करने के लिए घर देखने जाना है।

उसने खदेड़ू को वहां छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने खदेड़ू के घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले आशीष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रकाश के साथ मिलकर उसने खदेड़ू की हत्या की थी और प्रकाश को ही किसी ने उसे मारने की सुपारी दी थी।

lady wanted to marry his lover so he killed her husband
युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : demo

आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने प्रकाश को भी पकड़ लिया। प्रकाश ने खुलासा किया कि डबुआ सब्जी मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले उसके दोस्त कर्मबीर ने खदेड़ू को मारने के लिए उसे डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दी थी।

कर्मबीर का खदेड़ू कर पत्नी पायल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कर्मबीर पायल से शादी करना चाहता था। पायल ने कर्मबीर से खदेड़ू को रास्ते से हटाने की बात कही। कर्मबीर ने खदेड़ की हत्या से पहले प्रकाश को 30 हजार रुपये दिए।

घटना वाले दिन आशीष खदेड़ू को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाजड़ी की तरफ ले गया। वहां प्रकाश पहले से मौजूद था। वहां दोनों ने चुन्नी से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गए।

​हत्या के बाद कर्मबीर ने प्रकाश को 40 हजार रुपये और दिए और बाकी रकम भी जल्द देने की बात कही थी। पुलिस ने प्रकाश की निशानदेही पर कर्मबीर और खदेड़ू की पत्नी पायल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed