सबके सामने महिला डॉक्टर के कपड़े फाड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के थाना भूपानी क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने अपने ननदोई पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पति और ननद पर मारपीट का भी मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, शिल्पा अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ समय से उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट कर रहा है। परेशान होकर उसने अपनी मां को अपने घर बुला लिया था।
बुधवार को भी उसका पति शराब पीकर घर आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद वह पास में स्थित अपनी बहन के घर चला गया। थोड़ी देर बाद पति ने फोन कर उसे अपनी बहन के घर बुला लिया। महिला मां के साथ अपनी ननद के घर चली गई।
आरोप है कि वहां जाते ही उसके पति और ननद ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर उसका ननदोई भी पहुंच गया। उसने सभी के सामने बदसलूकी की और कपड़े फाड़ दिए।
धोखाधड़ी: महिला समेत तीन पर केस
जमीन बेचने के नाम पर एक महिला सहित तीन लोगों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जब वापस अपने पैसे मांगे तो महिला ने उल्टे उसे ही पुलिस केस में फसाने की धमकी दे डाली। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाने में दी।
पुलिस के मुताबिक, पर्वतीय कॉलोनी निवासी अजायब सिंह ने शिकायत में कहा है कि कुछ समय पहले उसने परिवार के लिए जमीन खरीदने की योजना बनाई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जवाहर कॉलोनी निवासी शीला देवी और महेंद्र सिंह से हो गई।
इन दोनों ने उसे बताया कि उनके पास जमीन है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। दोनों के दिखाए जाने पर जमीन उसे पसंद आ गई। इस उसने सौदा तय कर उन्हें लाखों रुपये दिए।
अजायब सिंह ने बताया कि पैसे लेने के लिए आरोपी उसके पास एक व्यक्ति को भेजते थे। उसका नाम वह नहीं जानता। कुछ समय बाद जब वह जमीन पर निर्माण करने लगा तो एक अन्य व्यक्ति ने उस पर मालिकाना हक बता दिया।
खोजबीन करने पर उसे पता चला कि यह जमीन उसे कभी बेची ही नहीं गई थी। इस पर उसने महिला और उसके पति समेत उसस व्यक्ति से पैसे देने के लिए कहा तो सभी आरोपियों ने उसे भगा दिया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।