{"_id":"5831dcfd4f1c1bbc06b39add","slug":"lady-calls-to-police-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक 100 नंबर पर करती रही कॉल, नहीं मिला जवाब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे तक 100 नंबर पर करती रही कॉल, नहीं मिला जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
सार
पति ने बच्चों समेत महिला को घर से निकाला
पत्नी कर रही थी पुलिस को फोन
जवाब नहीं मिलने के बाद एसपी सिटी ऑफिस पहुंची पीड़िता
आत्महत्या की दी धमकी
विज्ञापन
काॅल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-11 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पिटाई कर घर से निकालकर दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसके बाद पीड़िता 100 नंबर पर लगातार कॉल करती रही लेकिन दो घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला। महिला के सब्र का बांध टूट गया वह एसपी सिटी आफिस पहुंची।
विज्ञापन
मगर वहां पर उसकी समस्या न सुनी गई तो उसने बच्चों समेत आत्महत्या करने की धमकी दी। सेक्टर-11 निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीता है और जुआ खेलता है। पिछले दिनों उसने कुछ जुआरियों को जबरदस्ती घर में घुसा दिया था और जिन्होंने महिला से अभद्रता की थी।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस बुला ली थी। इसके बाद आरोपी पति भी फरार हो गया। रविवार को महिला का पति घर आया और उसने शराब पीकर जमकर पत्नी और बच्चों को पीटा। पीड़िता ने विरोध किया तो फिर से कुछ जुआरियों को घर पर बुलाया और उन्होंने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पति ने उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने 100 नंबर पर लगातार कॉल करती रही। लेकिन उसकी एक न सुनी गई। इसके बाद वह शाम 4 बजे एसपी सिटी आफिस पर पहुंची। मगर तब तक वहां से एसपी सिटी भी आफिस से निकल चुके थे। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों से मदद मांगी लेकिन कोई भी उसकी समस्या सुनने को तैयार नहीं हुआ।
परेशान होकर पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि वह यहीं पर बच्चों समेत आत्महत्या करेगी। मगर पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया और जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत करने के लिए भेज दिया।
इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि महिला द्वारा की जा रही 100 नंबर की कॉल नोएडा के बजाय दिल्ली लग रही थी। इस कारण उसकी सूचना पुलिस तक नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।