नाराज किन्नर ने ड्यूटी ऑफिसर के रूम में उतारे सारे कपड़े, घटना का वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किन्नर को काबू किया था। हालांकि उसे चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया गया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक किन्नर शराब के नशे में महिपालपुर में ऑटो वाले झगड़ा कर रहा था। किन्नर गुड़गांव से आया था। किन्नर जब ज्यादा झगड़ा करने लगा तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।
वीडियो हुआ वायरल
पुलिस इस किन्नर को वसंतकुंज थाने ले आई। यहां पर ड्यूटी ऑफिसर के कमरे में जब उसे बैठने के लिए कहा गया तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि ज्यादा हंगामा करने पर पुलिसकर्मी ने उसको कुछ थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे नाराज किन्नर ने ड्यूटी ऑफिसर के रूम में अपने सारे कपड़े उतार दिए।
किसी तरह इस किन्नर को काबू लिया। किन्नर के हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया। मंगलवार शाम तक ये वीडियो वायरल हो गया।