फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidnapping in gurgaon, loot in noida

मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे शहर घुमाते रहे

Wed, 04 Jun 2014 03:25 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव/नोएडा
अमर उजाला, गुड़गांव/नोएडा Updated Wed, 04 Jun 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping in gurgaon, loot in noida

गुड़गांव के सेक्टर-31 में राह चलती एक युवती का दिनदहाड़े कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे शहर में घुमाते रहे। उसके साथ मारपीट और लूटपाट कर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास उतारकर फरार हो गए। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वारदात सोमवार की बताई जा रही है। सेक्टर-30 में रहने वाली युवती शहर के एक एमएनसी कंपनी में बतौर काउंसलर जॉब करती है। वह सेक्टर-31 मार्केट स्थित पार्लर से निकलकर पैदल वापस घर आ रही थी कि गाड़ी में आए तीन युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींचकर रस्सी से बांध दिया। उसके मुंह को भी कपड़े से बंद कर दिया और गाड़ी भगाने लगे।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक युवकों ने युवती के साथ चलती कार में मारपीट की। उसका मोबाइल फोन, बैंक का डेबिट कार्ड और 900 रुपये कैश छीनकर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास उतारकर फरार हो गए। रात का समय होने के चलते युवती काफी देर तक यहां पर डरी सहमी बैठी रही। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान मिले हैं। युवती के बयान पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर लूटपाट करते समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, परिजनों से हुई पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती और उसका परिवार एक हफ्ते पहले ही डीएलएफ से सेक्टर-31 में शिफ्ट हुए थे। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वाय से लूटा बैग
मंगलवार को भरी दोपहर नोएडा सेक्टर-11 के पास कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वाय से बाइक सवार दो लुटेरों ने मारपीट कर बैग छीन लिया। शिकायत के लिए पीड़ित को दो पुलिस चौकी के चक्कर काटने पड़े। आखिर में हरिदर्शन चौकी पर शिकायत दर्ज हुई।

गाजियाबाद निवासी सुमित सोनी की सेक्टर-11 के झुंडपुरा में ओवरनाइट कुरियर एजेंसी है। कंपनी में रामगोपाल डिलीवरी मैन के रूप में काम करता है। मंगलवार दोपहर वह पी-43, सेक्टर-12 में साइकिल से कुरियर देने जा रहा था। यहीं पास में ही पल्सर सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कुरियर के 27 पैकेट थे।

रामगोपाल ने इसकी सूचना कंपनी मालिक और 100 नंबर पर दी। शिकायत के लिए पहले वह 12-22 चौकी गया। जहां उससे मामला दूसरी चौकी का कहा गया। इसके बाद वह सेक्टर-11 हरिदर्शन चौकी गया। जहां उसकी शिकायत को लेकर मामले की जांच की जा रही है।


पहले भी निशाने पर रहे हैं डिलीवरी ब्वाय
शहर में इससे पहले भी डिलीवरी ब्वाय से लूट की वारदातें हो चुकी हैं। दिसंबर 2013 में सेक्टर-57 में एक कुरियर कंपनी के डिलीवरी ब्वाय विकास से लूट हुई थी। इस मामले में बदमाशों ने एक कुरियर में मिले छह लाख रुपये का चेक भी कैश करा लिया था। वहीं, मार्च 2014 में सेक्टर-58 में कमलेश यादव से उसका बैग लूट लिया गया था। वहीं, अप्रैल 2014 में भी कमलेश से ही दोबारा लूट की वारदात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed