{"_id":"77bec5b296f7a32d8e0cc91e0123ba13","slug":"just-sake-for-20-rupee-man-killed-woman-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये के लिए कर दी महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 रुपये के लिए कर दी महिला की हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Mar 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागती दौड़ती दुनिया में लोगों के पास धैर्य खोता जा रहा है और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। और इसी गुस्से में एक युवक ने एक महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
महज 20 रुपये की बात पर हुई कहासुनी को लेकर पड़ोसी ने धक्का देकर एक महिला की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि मोहल्ला लोधान मढ़ैया निवासी ओमप्रकाश की पत्नी प्रेमवती अपने घर में अपने बेटे पिंटू के साथ बैठे थे। तभी पड़ोसी कृपाल वहां आया और गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन
कृपाल का कहना था कि उसे प्रेमवती से 20 रुपये लेने हैं जबकि प्रेमवती का कहना था कि उसने 20 रुपये कम दिए हैं। प्रेमवती अपने घर पर ही परचून का दुकान चलाती है।
उसकी गालियों का जब हमने विरोध किया तो आरोपी कृपाल ने उसकी पत्नी की दीवार पर दे मारा। उसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इनकी मौत हो चुकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पति की शिकायत के बाद आरोपी कृपाल के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि हम आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।