{"_id":"321e104f5c29267a9fc7cac739ac507c","slug":"jaguar-seller-did-fraudulent-and-blaims-buyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद किया 45 लाख का फर्जीवाड़ा, इल्जाम पीड़ित पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद किया 45 लाख का फर्जीवाड़ा, इल्जाम पीड़ित पर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 17 Jun 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बिजनेसमैन पर आरोप लगाने वाला जांच में खुद ही फ्रॉड निकला। पुलिस ने अब शिकायतकर्ता को ही आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-29 स्थित एएमपी मोटर्स के अधिकृत अधिकारी गुरविंदर सिंह ने सेक्टर-29 थाना में शिकायत दी। उसने बताया कि साउथ सिटी फेज 1 में रहने वाला बिजनेसमैन रितेश उससे जबरन लाखों रुपये वसूलने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
तत्कालीन डीसीपी नाजनीन भसीन की देखरेख में एसीपी डीएलएफ दलबीर ने मामले की जांच की। पता चला कि पिछले साल जून में बिजनेसमैन रितेश जगुआर गाड़ी खरीदने के लिए एएमपी मोटर्स आया था।
विज्ञापन
जहां कंपनी के गुरविंदर सिंह ने एक जगुआर गाड़ी को केवल आठ हजार किमी चली हुई बताया। साथ ही गाड़ी के फर्जी कागजात दिखाते हुए रितेश से 45 लाख में बेचने की डील कर ली।
एक साल बाद रितेश ने गाड़ी बेचने के लिए लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि गाड़ी के कागज ही फर्जी हैं, साथ ही वह एक्सीडेंटल गाड़ी है।
मामला खुलने के बाद रितेश ने गुरविंदर से पैसे वापस मांगे तो उसने पुलिस में शिकायत दे दी। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह ने बताया कि तस्वीर साफ होने के बाद आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।