{"_id":"36e339f3335ba82a1e5df319640d01d3","slug":"ipl-swindle-in-the-name-of-feeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में खिलाने के नाम पर ठगी का ‘खेल’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल में खिलाने के नाम पर ठगी का ‘खेल’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाने का झांसा देकर युवा क्रिकेटर से 10.35 लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं, तीन अन्य क्रिकेटरों से भी दिल्ली लीग और अंडर-19 में खिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
ये सभी नामी स्कूलों के छात्र हैं। आरोपी कोच राजनगर के एक स्कूल में कोचिंग देता है, साथ ही वह प्राइवेट कोचिंग भी देता है।
चारों युवक उससे अलग से कोचिंग लेते थे। पैसे वापस मांगने पर वह उन्हें जाने से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने कविनगर पुलिस को जांच सौंपी है।
ठगी का शिकार लिंक रोड के कड़कड़ मॉडल निवासी अजीत गुप्ता ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है। शहर के एक नामी स्कूल में तैनात कोच ने उसे और उसके तीन साथियों को कोचिंग दी है।
विज्ञापन
कोच शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। कोच ने आईपीएल के इसी सीजन में खिलाने के नाम पर उससे 10.35 लाख रुपये हड़प लिए। आईपीएल शुरू होने के बाद भी जब बुलावा नहीं आया तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
संजयनगर फ्री होल्ड निवासी रवि ने बताया कि कोच ने दिल्ली लीग खिलाने के नाम पर उससे हजारों रुपये ठगे। लीग में नाम न होने पर उन्होंने कोच से शिकायत की तो उसने कागज पूरे न होने का बहाना बनाया।
लोनी के निजी स्कूल में 12वीं के छात्र आजाद ने बताया कि आरोपी कोच ने अंडर-19 में खिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये से अधिक ठगी की। सारा पैसा रजिस्ट्रेशन फीस, सेलेक्टरों को कमीशन देने के नाम पर लिया गया।
सिहानी चुंगी निवासी अंकुर ने बताया कि दिल्ली लीग में खिलाने के नाम पर आरोपी कोच ने उससे हजारों रुपये ठगे।