फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   infant and mother took out of hospital in noida just after delivery

डिलीवरी के बाद महिला और नवजात को जबरन वार्ड से निकाला 

Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 28 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
infant and mother took out of hospital in noida just after delivery
- फोटो : amar ujala

जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ ने बुधवार रात ड्यूटी से बचने के लिए डिलीवरी के तुरंत बाद महिला और उसके नवजात शिशु को जबरन सामान्य वार्ड से निकाल दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मां और बच्चा दर्द से तड़पते रहे।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर जय हो सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। कर्मचारियों और डॉक्टरों के नदारद होने पर वे धरने पर बैठ गए। चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल सलाम ने बताया कि रात में आया दुलारी देवी की ड्यूटी थी। लापरवाही करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को लिखित में शिकायत दी गई है, तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी शमशाद की पत्नी गुलशन को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार शाम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां रात में कोई महिला डॉक्टर नहीं थी। पैरामेडिकल स्टाफ ने गुलशन की डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद अस्पताल में अंधेरा होने पर परिजनों ने कर्मचारियों से लाइट जलवाने को कहा, लेकिन रात में लाइट की व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई। बताया गया है कि नवजात शिशु और महिला को दर्द हो रहा था, लेकिन इसकी परवाह किए बिना ही कर्मचारियों ने दोनों को वार्ड से जबरन निकाल कर ताला लगा दिया।

सूचना पर पहुंचे जय हो सामाजिक संगठन के कार्यकताओं ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी व सीएमओ को दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वे रात में ही चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए।


उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल सलाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोषी कर्मचारी के खिलाफ  तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर धरना खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed