फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   incident with the foreign student, police not understood the language

विदेशी छात्र के साथ वारदात, शिकायत पर भाषा ही नहीं समझ पाई पुलिस

Tue, 29 Mar 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 29 Mar 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
incident with the foreign student, police not understood the language
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रजनीगंधा अपार्टमेंट के पास सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने नाईजीरिया के छात्र को निशाना बनाया। छात्र दोस्तों से मिलकर लौट रहा था। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


छात्र क्रिक सेक्टर पाई स्थित यूनिटेक सोसायटी में किराये के फ्लैट में रहता है। वह दिल्ली में इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसके कुछ साथी रजनीगंधा अपार्टमेंट में रहते हैं। वह दोपहर में दोस्तों से मिलने गया।
विज्ञापन


उनसे मिलकर वापस फ्लैट पर आने के लिए अपार्टमेंट के पास खड़ा होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा सुनकर चकराए पुलिसकर्मी
छात्र ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस उसकी भाषा सुनकर चकरा गई। काफी देर तक पुलिस उसकी भाषा समझने में उलझी रही। वह टूटी फूटी अंग्रेजी बोल रहा था। पुलिस उसकी भाषा समझ नहीं पा रही थी। काफी देर तक छात्र भी परेशान रहा उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed