{"_id":"578536b54f1c1b1b0813e736","slug":"incident-from-the-death-of-innocent-weeds-spread-in-wedding-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसा: घर में था शादी का माहौल, मासूम की मौत से पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा: घर में था शादी का माहौल, मासूम की मौत से पसरा मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छगर गांव में कुम्हार के घर में विवाह के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड़ होने की वजह से छज्जा ढह गया। मलबे के नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि महिलाओं सहित पंद्रह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। मलबा हटा कर घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मच्छगर गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले मुकेश के भाई शिवराज की बारात बुधवार को होडल जानी है। बारात से पहले उसके यहां विवाह के मांगलिक कार्यक्रम किए जा रहे थे। मंगलवार शाम चाक पूजन का कार्यक्रम था। मुकेश के परिवार की महिलाएं और बच्चे चाक पूजने के लिए लिए गांव के बज्जीगर कुम्हार के घर गए थे। चाक पूजन को देखने के लिए महिलाएं और बच्चे बज्जीगर के घर की पहली मंजिल स्थित छज्जे पर चढ़ गए।
विज्ञापन
क्षमता से ज्यादा लोगों के चढने से छज्जा वजन नहीं सह पाया और भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। हादसे में मुकेश की बहन सीमा के चार-पांच साल के बेटे की मौत मलबे में दबने से हो गई जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल हो गये। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि घटना नौ बजे के आस पास हुई। हादसे के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है। एक बच्चे की मौत हुई है लेकिन उसका नाम पता नहीं चल सका है। घायलों को गांव वालों ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है उनके बारे में पता करवाया जा रहा है। घायलों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन