{"_id":"577d46ed4f1c1be6567fa12c","slug":"incident-after-eid-wedding-of-daughter-two-storey-house-fell-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसा: ईद के बाद होना था बेटी का निकाह, दो मंजिला मकान गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा: ईद के बाद होना था बेटी का निकाह, दो मंजिला मकान गिरा
Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दो मंजिला मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेवात के गांव बादली में दो मंजिला मकान अचानक 15 सेकेंड में धराशायी हो गया। जिसमें घर के मालिक सहित करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है, जिसे फरीदाबाद के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
दो मंजिला मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला
मकान गिरने से घर में खड़ी स्विफ्ट कार और मोटरसाइकल भी मलवे में दब गई। जो मकान गिरा है, उसमें लडकी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी दब गया।
3 of 5
दहेज का सामान दबा
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक महकूम ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने घर की बालकॉनी में खड़ा हुआ था। घर के सामने एक कपड़ा बेचने वाला जा रहा था। वह और उसकी बेटी उससे बात करने लगे। उस समय उनके पिता हसन मोहम्मद नीचे कमरे में कुरान पढ़ रहे थे और बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला
अचानक बालकॉनी का हिस्सा गिरना शुरू हुआ और केवल 15 सेकेंड में उसका दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से हसन मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मकहम, उसकी बेटी रिजवाना, जाहिदा और अकलीमा घायल हो गए। इनके सिर में चोट है और हाथ-पांव भी टूटे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
महकूम ने बताया कि उनकी बेटी रिजवाना की शादी ईद के बाद होनी थी उसके दहेज के लिये काफी सामान लाया हुआ था। वह सब मकान गिरने से दब गया। महकम ने बताया कि उसने करीब पांच साल पहले ही मकान को बनाया था। जिस समय हादसा हुआ न तो आंधी आई और ना ही बारिश थी। पीड़ित परिवार ने मकान का आकलन कराकर सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।