फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Pradyuman murder case Gurugram Police tries to destroy evidence says CBI Sources

प्रद्युम्न मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा, पुलिस ने सबूतों के साथ की थी छेड़छाड़

Mon, 13 Nov 2017 08:14 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 13 Nov 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
In Pradyuman murder case Gurugram Police tries to destroy evidence  says CBI Sources
प्रद्युमन
प्रद्युम्न मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। CBI सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि गुरुग्राम पुलिस ने प्रद्युम्न मर्डर केस में सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी। 
विज्ञापन
सीबीआई जांच में ये बात सामने आई है कि पुलिस ने शुरुआती छानबीन के दौरान लापरवाही और जल्दबाजी की। सीबीआई जांच में ये पता चला है कि जल्द से जल्द केस सुलझाने के चक्कर में गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार को आरोपी बना दिया था। यही नहीं उसके पास से हथियार पाए जाने का भी दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- प्रद्युम्न हत्याकांडः जानें कैसे पुलिस की थ्योरी को फेल कर हत्यारोपी छात्र तक पहुंची CBI

अब सीबीआई सूत्रों के हवाले से खबर आर रही है कि हत्या में इस्तेमाल क‌िया गया चाकू आरोपी छात्र ने सब्जी मंडी से खरीदा था। इस तरह से गुरुग्राम पुलिस द्वारा किया गया दावा कि चाकू अशोक ने आगरा से खरीदा था और बस की टूल किट से लेकर स्कूल में गया था यह आधारहीन है।

इसके साथ ही उस वक्त मीडिया के सामने अशोक द्वारा गुनाह कबूल किए जाने को लेकर भी अब कहा जा रहा है कि उसने पुलिस के भारी दबाव में आकर ऐसा किया था।

सीबीआई ने पलटी पुलिस की कहानी

In Pradyuman murder case Gurugram Police tries to destroy evidence  says CBI Sources
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में बृहस्पतिवार शाम को सीबीआई की टीम सोहना पहुंची। चार सदस्यीय टीम यहां आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र को लेकर पहुंची थी।

सूत्रों ने बताया कि छात्र ने सोहना की सब्जी मंडी से ही चाकू खरीदना बताया है। जिस पर सीबीआई की टीम उसे लेकर यहां सब्जी मंडी में उस दुकान पर लेकर गई जहां से उसने चाकू खरीदा था।

पढ़ें:- प्रद्युम्न हत्याकांड : इस डर से कंडक्टर अशोक ने कबूला था जुर्म

इसके अलावा टीम उसे लेकर मौका-ए-वारदात पर भी गई। जहां उससे पूछताछ की गई। बता दें कि सीबीआई ने प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी से इतर सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को आरोपी बताते हुए हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने जुवेनाइल कोर्ट में दिए हलफनामा में माना है कि आरोपी ने पिता के सामने ही जुर्म कबूल किया है। सीबीआई का दावा है कि आरोपी छात्र ने स्कूल बंद कराने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed