{"_id":"012477ce8622b584bdde723c2660021b","slug":"in-bouncer-fighting-case-prize-could-be-declared-on-parth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर फसाद केसः पर्थ पर घोषित हो सकता है इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाउंसर फसाद केसः पर्थ पर घोषित हो सकता है इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Jul 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के वसंतकुंज के पब में रईसजादों और बाउंसरों के बीच हुए खूनखराबे के मामले में मुख्य आरोपी पर्थ वाड़िया की गिरफ्तारी पर पुलिस जल्द ही इनाम घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस पर्थ की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दक्षिण जिले की एसटीएफ व स्पेशल स्टाफ समेत क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तीन और बाउंसर भिवानी निवासी नेपाल सिंह, उत्तराखंड निवासी हरदीप और नारनौल निवासी श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया है। ये पर्थ वाडिया के पीएसओ व बाउंसर हैं। अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अभी 12 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति और देवर ने बेरहमी से की महिला की हत्या
गौरतलब है कि 28 जून को शराब व्यवसायी का बेटा पर्थ वाड़िया दोस्तों के साथ वसंतकुंज के डीएलफ प्रोमिडाइट मॉल में स्थित पब में गया था। पर्थ व उसके दोस्तों ने पीएसओ और बाउंसर रखे हुए हैं। यहां पब में घुसने को लेकर पब के बाउंसरों से उनका झगड़ा हो गया था, जो जल्द ही खूनखराबे में बदल गया और पब में चाकूबाजी के अलावा पिस्टल भी लहराई गई थी।
वारदात के बाद से ही पर्थ फरार है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की है। पर्थ की शिकायत पर पब बाउंसरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई है, वहीं पब के लोगों की शिकायत पर पर्थ वाडिया व उसके बाउंसरों के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा भड़काने और मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।