फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in a road rage dentist beaten to death, four juvenile arrest

घर के सामने डेंटिस्ट की पीट-पीटकर हत्या, 1 महिला समेत 9 गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2016 07:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
in a road rage dentist beaten to death, four juvenile arrest
डेंटिस्ट की हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ani

विकासपुरी इलाके में बुधवार देर रात कहासुनी के बाद बाइक सवार ने अपने परिचितों के साथ मिलकर एक डॉक्टर की लाठी-डंडों व हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में डॉक्टर का जीजा भी घायल हो गया।

विज्ञापन


विकासपुरी थाना पुलिस ने हत्या व हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर नौ लोगों को पकड़ा है,  जिसमें से चार नाबालिग, जबकि एक आरोपी महिला है। मुख्य आरोपी नासिर ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉक्टर पंकज नारंग (40) सपरिवार न्यू कृष्णा पार्क विकासपुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी डॉक्टर उपमा नारंग, बेटा आदित्य और मां हैं। पंकज डेंटिस्ट थे और पत्नी के साथ तिलक नगर में क्लीनिक चलाते थे। बुधवार रात नोएडा सेक्टर-30 निवासी उनका जीजा विकास सेठी अपनेे परिवार के साथ पंकज के घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे पंकज का बेटा आदित्य और विकास का बेटा रचित बरामदे पर क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बॉल बाहर चली गई। आदित्य व रचित बाहर गली में आकर बॉल की तलाश करने लगे। पंकज और विकास भी बाहर आ गए।

इसी दौरान जेजे कॉलोनी विकासपुरी निवासी नासिर और उसके दोस्त हरीश गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर निकलने लगे। तेज रफ्तार बाइक को पंकज ने रुकने का इशारा किया।

नासिर के बाइक रोकने पर पंकज ने उसे गली में बाइक धीरे चलाने के लिए कहा। इससे नाराज नासिर, पंकज व विकास को गाली देने लगा और देख लेने की धमकी देकर चला गया। 
कुछ देर बाद नासिर अपनी मां मयस्सर और आठ दस लोगों के साथ हॉकी स्टिक, लाठी डंडा और बेसबॉल का बैट लेकर वहां पहुंचा। उन लोगों ने पंकज और विकास को बाहर ही दबोच लिया और उनकी पिटाई कर दी और फरार हो गए।

पंकज और विकास को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें चानन देवी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने विकास के बेटे के बयान पर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर नौ लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए लोगों में चार नाबालिग हैं, जबकि अन्य लोगों में मुख्य आरोपी नासिर, उसकी मां मयस्सर, आमिर, गोपाल और आमिर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियो की तलाश जा रही है।  

बेटे को बचाने में गई डॉक्टर की जान 

in a road rage dentist beaten to death, four juvenile arrest
डॉक्टर नारंग का 8 साल का बेटा

डॉक्टर पंकज का बेटा आदित्य गली में बॉल की तलाश कर रहा था। इसी दौरान नासिर बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए आया। पंकज ने बेटे को अपनी ओर खींचकर उसे बाइक की चपेट में आने से बचाया और नासिर को रुकने के लिए कहा। बाद में पंकज और नासिर में कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। 

हमलावरों ने की घर में तोड़फोड़ : नासिर के साथ आए आठ दस लोगों में से कुछ ने पंकज के घर में घुसकर खिड़की के शीशे और गमले तोड़ दिए। रचित के मुताबिक, घर में मौजूद लोग चीखते चिल्लाते रहे। लेकिन तोड़फोड़ करने वालों ने जमकर उत्पात मचाया। 

हमलावरों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा : रचित के मुताबिक, हमलावर आते ही उसके मामा पर टूट पड़े। उन लोगों ने मामा के सिर और चेहरे पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसके पिता ने रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।

हमलावरों से बचने के प्रयास में उसके मामा और पिता भागने लगे। लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा और घर से कुछ दूरी पर स्थित आनंद अस्पताल के पास अधमरा कर फरार हो गए। पंकज की ऐसी बेरहमी से पिटाई की गई थी कि उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। 

सीसीटीवी फुटेज से मिले आरोपियों के सुराग : पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिले। जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान मुख्य आरोपी नासिर की मां को हमलावरों को उकसाते हुए देखा गया है।

पुलिस सीसीटीवी में कैद बाइक के नंबर के जरिये नासिर तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की उम्र 20 से 21 साल के बीच है। जबकि नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। आरोपियों के परिवार वाले मजदूरी करते हैं। नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

झगड़े के दौरान चली गोली, महिला जख्मी

in a road rage dentist beaten to death, four juvenile arrest
डेंटिस्ट का दुखी पर‌िवार

झगड़े के दौरान चली गोली में एक महिला जख्मी हो गई। पीड़िता के पैर में गोली लगी है। पीड़िता की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार गीता(45) सपरिवार ज्वाला नगर में रहती है। बृहस्पतिवार शाम गीता की गली में शोर हो रहा था। वह घर से बाहर निकलकर देखने लगी। इसी दौरान उसके पैर में एक गोली आकर लगी। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गली में एक बाइक को गिराने को लेकर दो परिवार आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई।

जिसमें गीता जख्मी हो गई। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed