{"_id":"56dc30f04f1c1b4e3f8b45ae","slug":"impoundment-order-for-50-thousand-wanted-criminal-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार के इनामी बदमाश की कुर्की का नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास हजार के इनामी बदमाश की कुर्की का नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमन भाटी हत्याकांड के आरोपी कुलवीर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर कोर्ट ने पुलिस को कुर्की का नोटिस तामील कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिठौरी निवासी कुलवीर भाटी पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत बारह से अधिक अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।
वर्ष 2015 में कासना के गांव डाबरा निवासी चमन भाटी को जान से मारने का मामला बादलपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। मामले के चलते ही आरोपी कुलवीर भाटी की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
दादरी, कासना समेत दूसरे थानों की पुलिस ने पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ कई बार गांव में दंबिश दी लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। बादलपुर पुलिस ने न्यायालय से कुलवीर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश लेते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।
निर्धारित अवधि में न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की के आदेश देने का चेतावनी दी गई है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट से आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।