फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband kills his wife in delhi

पत्नी पर हुआ शक तो डंडे से पीटकर मार डाला

Tue, 17 Jun 2014 06:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jun 2014 06:04 AM IST
विज्ञापन
Husband kills his wife in delhi

दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने चरित्र पर शक के चलते रविवार को डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने बड़े भाई और भतीजे के साथ मिलकर पत्नी का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने श्मशान घाट से शव को जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला के जेठ की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से जुरासी गांव, फतेहपुर सीकरी निवासी राम धकेली (40), पति कमलेश (44), तीन बेटियों और 14 वर्षीय बेटे के साथ भलस्वा के मंगल बाजार इलाके में रहती थी। वह इलाके में ही बुक बाइंडिंग करने वाली एक कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात नौ बजे किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि कमलेश ने डंडे से पीटकर पत्नी राम धकेली की हत्या कर दी है और शव को जलाने के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम श्मशान घाट पहुंच गई। पुलिस को देख कमलेश, उसका बड़ा भाई रमेश और भतीजा रिंकू (22) शव को छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि कमलेश एक जुराब बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। पिछले साल उसने बड़ी बेटी की शादी की थी। इसके बाद से घर में आर्थिक तंगी हो गई थी।


राम धकेली बच्चों को पढ़ाना चाहती थी, इसलिए वह भी काम करने लगी। कुछ दिन बाद कमलेश को राम धकेली के चरित्र पर शक होने लगा। इस बात को लेकर दंपति में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। बताया गया है कि इस दौरान कमलेश ने डंडे से पत्नी की पिटाई कर दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। देर रात पुलिस ने इलाके से ही कमलेश और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed