{"_id":"e08a38c182f865ebfaecf71e5c2caa2e","slug":"husband-accused-of-unnatural-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप
ब्यूरो/अमर उजला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 Jun 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के ओल्ड डीएलएफ निवासी एक महिला ने अपने पति पर रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला ने अपनी सास पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली भेज दी है।
ओल्ड डीएलएफ में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो साल पहले नजफगढ़ निवासी सुधीर गुप्ता से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति और सास पुष्पा गुप्ता उसके साथ मारपीट करते थे। उसके पति ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।