आपत्तिजनक हालत में देख बेटी और उसके प्रेमी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव में एक व्यक्ति ने मान की खातिर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की जान ले ली। घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात की जानकारी ग्राम प्रधान के बेटे को दी।
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग किए गए लोहे की पाइप और गमछा को बरामद कर लिया है।
परिवार से काफी करीब था बेटी का प्रेमी
जानकारी के मुताबिक, घंघोला गांव निवासी राजकुमार राजमिस्त्री का काम करता है। उसके साले के साथ गुलाब नाम का युवक बैंड-बाजे का काम करता था। राजकुमार के साले के साथ गुलाब अक्सर घंघोला आता रहता था जिससे वह भी परिवार के अन्य लोगों से काफी घुलमिल गया था।
करीब छह माह पहले गुलाब बैंड-बाजे का काम छोड़कर राजकुमार के साथ मजदूरी करने लगा था और उसी के घर पर रहने लगा। राजकुमार की मानें तो वह उसे अपने बेटे की तरह रखता था।
आरोप है कि शुक्रवार शाम को राजकुमार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। लेकिन जब वापस आया तो एक कमरे में गुलाब और उसकी बेटी वर्षा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
लोहे के पाइप से बेटी का गला दबाया
आरोप है कि इसके बाद राजकुमार ने अपनी बेटी को दुकान से कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया और घर में बैठकर गुलाब के साथ जमकर शराब पी। जब गुलाब पूरी तरह नशे में हो गया तो राजकुमार ने गमछे से उसका गला दबा दिया।
गुलाब उस समय चारपाई पर बैठा था और वहीं पर लुढ़क गया। इसी दौरान वर्षा भी दुकान से आ गई। उसने कुछ कहा तो राजकुमार ने उसका भी गला दबा दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद राजकुमार ने लोहे की पाइप से वर्षा का गला दबा दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई।
हत्या के बाद नहीं की भागने की कोशिश
हत्या के बाद राजकुमार घर पर ही बैठा रहा। कुछ देर बाद जब राजकुमार की पत्नी आई तो उसने पूरे माजरे के बारे में पूछा। घटना के करीब दो घंटे बाद राजकुमार और उसकी पत्नी ने अपने आप को संभाला और घटना की सूचना प्रधान पुत्र धर्मेंद्र भाटी को दी।
धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। घर पर ही बैठे राजकुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि घंघोला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके घर में रहने वाले युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा और उसके बाद गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शादी के लिए हां कह देता प्रेमी तो नहीं होती हत्या
बेटी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पिता राजकुमार अपनी गलती के लिए पछता रहा है। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी ने बताया कि अगर गुलाब उसकी बेटी से शादी करने के लिए राजी हो जाता तो यह घटना न होती।
शुक्रवार रात ग्रेनो कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में बेटी और उसके प्रेमी की राजकुमार हत्या नहीं करना चाहता था। राजकुमार ने बताया कि जब उसने बेटी और गुलाब को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसे गुस्सा तो बहुत आया था। लेकिन उसने गुस्से को शांत कर दोनों को एक साथ बैठाया और पूछा कि क्या वे शादी के लिए राजी हैं। इस पर वर्षा ने तो हां कर दी थी लेकिन गुलाब ने शादी से इंकार कर दिया।
गुलाब के इंकार करने पर उसे बहुत तेज गुस्सा आया और उसने शराब पिलाकर उसे शादी के लिए राजी करना चाहा। लेकिन गुलाब शराब पीने के बाद भी शादी के लिए राजी नहीं हुआ।
चूंकि वो भी नशे में था इसलिए उसे कुछ नहीं सूझा और उसने गुलाब के गले में पडे़ गमछे से ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसी दौरान उसकी बेटी वर्षा आई तो उसे देखकर भी गुस्सा आ गया कि उसने उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। इसलिए गुस्से में चुन्नी से उसका गला दबा दिया और उसकी भी हत्या कर दी।