{"_id":"e2250061f117c97aadbd439e9ee0de3c","slug":"home-owner-hostage-looted-cash-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहस्वामी को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
थाना निवाड़ी के गांव मऊ में सोमवार रात सशस्त्र बदमाश गृह स्वामी को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की नकदी व लाखों के जेवर लूट ले गये। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
गांववासी रामकुमार ने बताया कि रात में वह परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। तभी दीवार फांदकर तीन चार बदमाश घर में घुस आए। बदमाश कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ने लगे।
विज्ञापन
आहट होेने पर वह नीचे आया तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर बना लिया। उसके सामने ही संदूक में रखी दस हजार रुपये की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट ले गये। इस बाबत थाने में तहरीर दी है, जबकि थाना प्रभारी राजेश भारती ने वारदात से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन