फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home attack on borrowing demand

जब अपना ही पैसा वापस मांगना पड़ा भारी, ऐसे में भला कौन देगा उधार!

Sun, 24 Sep 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तावडू
ब्यूरो/अमर उजाला, तावडू Updated Sun, 24 Sep 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
 Home attack on borrowing demand
demo pic

उपमंडल के गांव बिस्सर अकबपुर में उधार दिए रुपये मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पीड़ित के घर पर लाठी व हाकी से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नूंह के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन



गांव बिस्सर अकबरपुर निवासी मीर सिंह की पत्नी बनारसी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने वर्ष 2015 में गांव के ही रमेश को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। उसका बेटा चरण सिंह 6 अगस्त को रमेश के घर रुपये मांगने गया था। उसने रुपयों का इंतजाम होने के बाद देने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे आरोपी रमेश, पवन, कल्लू, सुनील, सोनू, राजबाला, राखी, कमला ने उसके घर में घुसकर हाकी, चाकू, लाठी, ईंट व पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में बनारसी, विजय, बलवान व चरण सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घटना के करीब डेढ़ महीना बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed