फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holding each other's hands were cut off dead bodies on railway track

एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए ट्रैक पर कटी मिली प्रेमी जोड़े की लाशें

Wed, 20 Apr 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Holding each other's hands were cut off dead bodies on railway track
ट्रैक पर पड़ी म‌िली युवक-युवत‌ी की लाशें - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

द्वारका सेक्टर 23 स्थित शाहबाद मोहम्मदपुर स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने खुदकुशी की है। इनके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।

विज्ञापन


अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे सूचना मिली कि शाहबाद मोहम्मदपुर स्टेशन से दो सौ मीटर दूर पटरी पर एक युवक और युवती की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को दिल्ली की ओर आने वाली दिशा में पटरी पर दोनों के शव पड़े हुए मिले।
विज्ञापन


युवक का सिर कटा हुआ था और युवती के सिर पर चोट का निशान थे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखे थे। पुलिस ने शव की तलाशी ली लेकिन उनके पास से न तो कोई सुइसाइड नोट मिला और न ही कोई कागजात, जिससे उनकी पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक-युवती को स्टेशन पर घूमते हुए देखा था

Holding each other's hands were cut off dead bodies on railway track
स्टेशन पर घूमते हुए द‌िखे थे दोनों - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान इसी इलाके में जिम चलाने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया कि सुबह पांच बजे युवक-युवती को स्टेशन पर घूमते हुए देखा था।

छह बजे दिल्ली से जयपुर जाने वाली लाइन पर गुजरी एक ट्रेन के ड्राइवर ने पटरी पर शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि पांच से छह बजे के बीच यह घटना हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से शव मिले हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों प्रेमी युगल रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed