फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hello, police, thief is inside the room

हैलो, मकान के अंदर चोर बंद हो गया है...

Sat, 26 Apr 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Apr 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
hello, police, thief is inside the room

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में शुक्रवार रात देर रात मकान में चोर के बंद होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही स्थानीय लोग घर के बाहर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान पता चला कि चोर अपना काम करके फरार हो चुके थे। मकान मालिक अभी दिल्ली से बाहर है। रविवार उसके आने के बाद ही क्या चोरी हुआ पता चल पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंकज झा परिवार के साथ एफ-14, पहली मंजिल, जनता गार्डन, पांडव नगर में किराए के मकान में रहते हैं। यह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पिछले कुछ दिनों से पंकज बिहार अपने गांव गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक शहर से कहीं बाहर है

hello, police, thief is inside the room

शुक्रवार रात को दूसरी मंजिल पर रहने वाले पकंज के पड़ोसी ने देखा कि उनके मकान में कुछ हलचल हो रही है। घर की लाइट जल रही थी। खिड़की की ग्रिल भी कटी थी। फौरन पड़ोसी ने शोर मचा दिया। पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सभी लोगों को लगा कि चोर मकान के अंदर है, उसने दरवाजा बंद कर रखा। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हथियारों से लैस होकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खुलवाया, लेकिन घर के अंदर कोई नहीं मिला। घर का सारा सामान फैला हुआ था। अलमारी भी टूटी हुई थी।

पुलिस आशंका जता रही है कि पड़ोसियों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पंकज को दे दी गई। उसके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मकान से क्या चोरी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed