फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Head constable commit suicide after taking holiday

पत्नी-बच्चों को मायके भेज कांस्टेबल ने लगाई फांसी, पेट दर्द के बहाने ली थी छुट्टी

Fri, 07 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 07 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Head constable commit suicide after taking holiday
हेड कांस्सटेबल ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन के टॉवर-डी में रह रहे हेड कांस्टेबल मलिक राम ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। वह शहर थाने में तैनात थे। पेट में दर्द होने की बात कह कर उन्होंने थाने से छुट्टी ली थी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


आत्महत्या के पीछे बीमारी होना बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, मलिकराम ने सुबह 10 बजे अपने सहकर्मियों को थाने में फोन कर बताया था कि उसके उसके पेट में दर्द है। इसलिए वह आज आराम करेगा।
विज्ञापन


हालांकि उसने पेटदर्द होने की जानकारी अपनी पत्नी को भी नहीं दी थी। फांसी लगाने से पहले उन्होंने पत्नी एवं दोनों बच्चों को शहर में ही रह रहे अपने ससुर के घर भेज दिया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी ने अपने मायके से मलिकराम के पास फोन किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो उसने अपने पिता को पुलिस लाइन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रहा था मलिक राम का शव

Head constable commit suicide after taking holiday
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

जब मलिक राम के ससुर पुलिस लाइन स्थित टॉवर-डी में उसके फ्लैट नंबर-703 पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। 

अंदर मलिक राम का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रहा था। तुरंत मामले की जानकारी अपनी बेटी एवं पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। 

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी पूरी तरह से यह साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने फांसी किन कारणों से लगाई। प्रथम दृष्टया बीमारी को इसका कारण माना जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मृतक पुलिसकर्मी मूल रूप से झज्जर जिले के गांव सूरजगढ़ का रहने वाला था। 

पहले भी पुलिस कर्मी कर चुके हैं आत्महत्या
साइबर सिटी के पुलिस कर्मी पहले भी कई बार आत्महत्या कर चुके हैं। मई 2013 में निरीक्षक इंद्रदत्त ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या करने के बाद सुशांत लोक के आरडी सिटी में मौत को गले लगा लिया था। वहीं, इसी साल मई माह में शहर थाने के एएसआई महाबीर ने बल्लभगढ़ स्थित अपने पैतृक आवास पर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed