फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Havaldar has beaten, nose cut in delhi

गुब्बारा फेंकने से मना करने पर हवलदार को पीटा, नाक कटी

Sun, 12 Mar 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Mar 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Havaldar has beaten, nose cut in delhi
file photo - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी इलाके में छत से गुब्बारे फेंक रहे बच्चों को मना करने पर उसके परिजनों ने हवलदार की जमकर पिटाई कर दी। पत्थर फेंककर मारने की वजह से हवलदार की नाक कट गई।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस में हवलदार लतीश (44) मूलत: केरल के रहने वाले हैं। उसकी तैनाती जहांगीरपुरी एसीपी कार्यालय में है। शुक्रवार को उनको तेज बुखार था। वह जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वह पांच बजे शाम लौट रहे थे। ई ब्लॉक से गुजरने के दौरान एक मकान की छत पर खड़े 14 साल के किशोर ने उन पर गुब्बारा फेंका। तबीयत खराब होने की वजह से लतीश किशोर को समझाने लगे।

इसी दौरान उस मकान से एक शख्स निकला और उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर घर से दो महिलाएं भी बाहर निकल आईं। लतीश ने उन्हें बताया कि वह दिल्ली पुलिस का हवलदार है और एसीपी कार्यालय में तैनात है। 

यह सुनते ही तीनों भड़क गए और पुलिसकर्मी की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने लतीश पर पत्थर फेंका। पत्थर उसके नाक पर लगा और नाक कट गई। लतीश के लहूलुहान होते ही सभी वहां से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लतीश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लतीश के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed