फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   harish bakery's cashier shot while asking for extortion

बेकरी के कैशियर पर गोली चलाकर मांगी रंगदारी

Thu, 14 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 14 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
harish bakery's cashier shot while asking for extortion
harish bakery - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-4/7 चौक के पास स्थित हरीश बेकरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कैशियर के पास पर्ची फेंककर उसे गोली मार दी। पर्ची में एक गैंगस्टर द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर यहां हड़कंप मच गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-4/7 चौक के पास स्थित हरीश बेकरी में राज किशोर कैशियर के पद पर हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह बेकरी में सामान खरीदने आए लोगों से पेमेंट कलेक्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक आकर उनके काउंटर के पास खड़ा हो गया। उन्होंने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं। जैसे ही उनके काउंटर से ग्राहकों की भीड़ खत्म हुई वैसे ही युवक ने काउंटर पर एक पर्ची फेंक दी।

गोली चलाकर हुआ फरार

harish bakery's cashier shot while asking for extortion
harish bakery - फोटो : अमर उजाला

कैशियर पर्ची उठाने लगा तो युवक ने उन पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर बेकरी में हड़कंप मच गया। हालांकि गोली उनके हाथ को छूती हुई गई जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गए।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि पर्ची के माध्यम से 50 लाख रुपये की फिरोती मांगी गई है।

इसमें गैंगस्टर अशोक राठी का नाम लिखा है। उन्होंने बताया कि इस गैंगस्टर को कुछ समय पहले गुरुग्राम से झज्जर जेल में शिफ्ट किया गया है। वह झज्जर से वापस गुरुग्राम जेल आना चाहता है इसलिए उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिलवाया है।

जिस आरोपी ने बेकरी में गोली चलाई है उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed