फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gym sealed of Accused in the BMW hit-and-run case

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन के आरोपी की जिम सील, कुर्की की तैयारी

Sat, 23 Apr 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
gym sealed of Accused in the BMW hit-and-run case
बीएमडब्ल्यू ह‌िट एंड रन केस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में आरोपी कार चालक विनोद डेढ़ा का जिम सील कर दिया गया है। उसका जिम सेक्टर-22 में है। वहीं, पुलिस उसकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रही है। मालूम हो कि घटना के सात दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं एसएसपी किरण एस ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने उसके दिल्ली में छिपे होने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-22 स्थित उसका जिम सील किया जा चुका है। वहीं, कोर्ट से उसकी संपत्ति की कुर्की के आदेश के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से जान गंवाने वाले गुलफाम के परिजनों ने शुक्रवार को डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की मांग की। साथ ही आर्थिक मदद, निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में परिजनों ने प्रकाश अस्पताल पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिसमें गुलफाम को भर्ती कर उसका इलाज किया गया था। वहीं गुलफाम के पिता वाहिद हुसैन ने आरोपी को पकड़ने के साथ आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू कार ने 16 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर-22 में स्टेडियम के गेट संख्या पांच के सामने चार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें गुलफाम की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed