फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons had stopped thei car and firing

बहाने से बदमाशों ने रुकवाई थी कार, शीशा खोलते ही बरसाईं गोलियां

Tue, 08 Mar 2016 07:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 08 Mar 2016 07:21 AM IST
विज्ञापन
goons had stopped thei car and firing
हत्या

सेक्टर-39 थाना अंतर्गत सेक्टर-44 के टी प्वाइंट पर रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय कारोबारी साथी के साथ डस्टर कार से एफ-9 स्थित ऑफिस से परी चौक जा रहा था। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई। कार का शीशा खोलते ही बदमाशों ने कारोबारी के सीने में गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


 मोहित चड्ढा (28) परिवार के साथ इंदिरापुरम के निति खंड प्रथम 359 ए में रहते थे। उनका सेक्टर-44 में मोबाइल का गोदाम और ऑफिस है। वह रविवार रात मोबाइल के गोदाम से ग्रेटर नोएडा के परी चौक में पेमेंट लेने जा रहे थे। साथ में उनका दोस्त अश्वनी त्यागी भी था। अश्वनी कार चला रहा था। टी प्वाइंट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कार रुकवा कर पता पूछना चाहा। मोहित ने कार का शीशा नीचे किया। बदमाशों ने बिना कुछ बोले मोहित पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली मोहित के सीने में लगी। इतने में अश्वनी ने कार दौड़ा ली। बदमाशों ने करीब दो राउंड कार पर फायरिंग की। अश्वनी कार लेकर गोदाम की तरफ भागा। वहां पहले से उनका दोस्त निक्कू यादव मौजूद था। घटना से अश्वनी घबरा गया। उसके दोस्त निक्कू ने कार चलाई और पुलिस को सूचना देने के बाद उसे इलाज के  लिए फोर्टिस अस्पताल ले गए। मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले बंद किया सर्विस सेंटर
मोहित का सेक्टर-18 में सेमसंग मोबाइल का सर्विस सेंटर था। करीब डेढ़ वर्ष पहले मोहित ने उसे बंद कर दिया था। इसके बाद वह चीन से मोबाइल और मोबाइल के पार्ट्स आयात करने लगा। इसके लिए उसने सेक्टर-44 में एक गोदाम लिया। यहां वह विदेशी कंपनी के मोबाइल मंगवाकर रखता था साथ ही उसकी ऑनलाइन बुकिंग करता था। व्यापार को शुरू करने के लिए मोहित ने अश्वनी त्यागी को अपना पार्टनर बनाया।

खंगाली जा रही सीसीटीवी, कार की होगी बैलेस्टिक जांच 
सेक्टर-44 के टी-प्वाइंट से लेकर गोदाम तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अश्वनी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। उन्होंने पहली गोली सीधा मोहित के सीने में मारी। दूसरी गोली अश्वनी के कान के पास से होती हुई निकल गई। पुलिस ने डस्टर को बैलेस्टिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।

कार में रखे थे ढाई लाख रुपये
अश्वनी ने बताया कि वह मोहित के साथ परी चौक की तरफ पेमेंट लेने जा रहा था, जबकि पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली जा रहे थे। वहीं अश्वनी का कहना है कि वारदात के वक्त उनके पास ढाई लाख रुपये थे। वहीं पुलिस का भी मानना है कि अगर लूट के इरादे से हत्या की गई होती तो बदमाश कार और ढाई लाख रुपये लूटकर ले जाते। पुलिस आपसी रंजिश से भी जांच कर रही है।


हत्या में कोयला कारोबारी का तो हाथ नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि सादोपुर गांव निवासी एक कोयला कारोबारी को मोहित चड्ढा ने दो करोड़ रुपये दे रखे थे। इस बात की जांच की जा रही है कि अगर रुपये दिए गए तो वह किस मकसद से दिए थे। यह रकम कारोबार में लगाए जाने के लिए दी या सूद पर दी गई। इसकी जांच की जा रही है। रुपए को लेकर फोन पर उसकी किसी से बहस भी होती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed