फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons beaten car driver in road rage and cut his nose in two pieces

जमकर पीटने के बाद दांत से काटकर निकाल ली नाक, एक हफ्ते बाद है शादी

Sat, 25 Feb 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
goons beaten car driver in road rage and cut his nose in two pieces
रोड रेज में युवक की काटी नाक - फोटो : अमर उजाला

लाहौरी गेट इलाके में रोडरेज के दौरान तीन युवकों ने एक कार चालक की पहले जमकर पिटाई की, इसके बाद एक आरोपी ने दांत से उसके नाक को काटकर अलग कर दिया। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमन (29) परिवार के साथ सूर्या नगर गाजियाबाद इलाके में रहता है। उसका नावल्टी सिनेमा के पास खाने वाले रंग का कारोबार है। अमन के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे वह कार से घर जा रहा था।

विज्ञापन

 

पुल मिठाई के बाद लंबा जाम होने की वजह से वह कार को यूटर्न लेकर वापस नावल्टी की ओर जाने लगा। इसी दौरान इलाके में रहने वाले विशाल, धीरज और विपिन उसके कार के आगे आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमन से गलत दिशा में कार ले जाने के बारे में पूछा और उससे गाली गलौज करने लगे

goons beaten car driver in road rage and cut his nose in two pieces
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

तीनों ने अमन से गलत दिशा में कार ले जाने के बारे में पूछा और उससे गाली गलौज करने लगे। अमन के विरोध करने पर तीनों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी धीरज ने उसकी नाक को अपने दांत से काटकर अलग कर दिया।

 

तीनों अमन को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। अमन ने घटना की जानकारी अपने भाई पंकज को दी। मौके पर पहुंचकर पंकज ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अमन ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी नावल्टी सिनेमा के पीछे रहते हैं। 

चार मार्च को है शादी, पीड़ित है आहत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमन के नाक का एक हिस्सा जमीन पर गिर गया, जबकि एक हिस्सा लटका हुआ है। बताया गया कि 4 मार्च को अमन की शादी होने वाली है। ऐसे में नाक काटे जाने की वजह से वह काफी आहत है। अमन ने पुलिस ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed