{"_id":"805316d13f9888a73de6ad6c70dc0565","slug":"girls-dress-torn-on-opposing-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का किया विरोध तो फाड़ दिए कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का किया विरोध तो फाड़ दिए कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को मां के साथ खेत पर जा रही 11वीं की छात्रा से गैंग रेप की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विरोध पर आरोपियों ने मारपीट कर छात्रा के कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने रिश्तेदार समेत चार के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
हालांकि पुलिस मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बता रही है। छात्रा ने बताया कि एक रिश्तेदार उस पर गलत निगाह रखता है।
छात्रा की मां के अनुसार सुबह आठ बजे वह बेटी के साथ खेत पर जा रही थी। तभी एक रिश्तेदार ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटी को खेत में खींचकर रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर उसके कपडे़ फाड़ दिए। शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि मामला संपत्ति विवाद का है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन