फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped for employment, accused makes ??porn video too

पुलिसवाले की बेटी से रेप, MMS बनाया

Mon, 12 May 2014 12:13 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
girl raped for employment, accused makes ??porn video too

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के एक गांव निवासी सिपाही की बेटी ग्रेनो में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन


इस साल उसने 12वीं की परीक्षा दी हैं और वह नौकरी की तलाश में थी। कुछ दिन पहले पार्क में घूमते हुए छात्रा अपनी मामी से नौकरी की बात कर रही थी।

इसी दौरान पार्क में ही एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई, जिसने नौकरी दिलवाने की बात छेड़ दी। इसके बाद छात्रा का युवक से मेलजोल बढ़ने लगा।

रेप के बाद दे दी ऐसी धमकी कि...

girl raped for employment, accused makes ??porn video too

आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा घर पर अकेली थी। उसी समय युवक घर पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर डाला।

पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के दौरान युवक ने उसका एमएमएस भी बनाया।

इसके अलावा आरोपी ने धमकी ने कि यदि मामले की सूचना पुलिस को दी तो एमएमएस को नेट पर डाल देगा। साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चुनाव में कर रहे हैं ड्यूटी

girl raped for employment, accused makes ??porn video too

छात्रा एक सिपाही की बेटी है, जो इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर हैं। सहमी छात्रा ने शनिवार सुबह हिम्मत जुटाई और घटना के बारे में अपनी मां को फोन पर बताया।

सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे।

वहां से बेटी को लेकर शिकायत करने के लिए कोतवाली गए और तहरीर दी। हालांकि छात्रा के पिता अभी चुनाव ड्यूटी में बिहार बॉर्डर पर हैं।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा का है मामला

girl raped for employment, accused makes ??porn video too

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में 12वीं की छात्रा को उसी के घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार को हुई। इसके अलावा आरोपी ने छात्रा का एमएमएस भी बनाया।

थाना प्रभारी प्रवीण यादव का कहना है कि सिपाही की बेटी के साथ घटना की जानकारी तो मिली है, लेकिन अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed