फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl molested at lane people beaten molesters

राह चलती युवती से छेड़खानी पड़ी भारी, लोगों ने की धुनाई

Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
girl molested at lane people beaten molesters

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में राह चलती युवती से छेड़खानी करना दो युवकों को भारी पड़ गया। युवती के शोर मचाने पर पब्लिक ने दोनों युवकों को जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सलमान और सगीर निवासी भजनपुरा दिल्ली के रूप मे की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी एक युवती सोमवार शाम दोस्तों के साथ मेट्रो से बॉटेनिक गार्डेन पहुंची। वह पैदल ही दोस्तों के साथ जीआईपी मॉल जा रही थी। आरोप है कि तभी पीछे से आए दो युवक पैदल चल रही युवती से छेड़खानी करने लगे। यही नहीं, युवकों ने युवती का हाथ पकड़ उससे अश्लील हरकत भी की।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर पब्लिक ने दोनों युवकों को पकड़  कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से बचाते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed