{"_id":"571315864f1c1b62064a6abc","slug":"girl-committed-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड से पहले पिता को लिखा, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड से पहले पिता को लिखा, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
शकरपुर इलाके में पीजी हॉस्टल में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न बताते हुए पिता से माफी मांगी है।
विज्ञापन
मूलरूप से सिंगरौली, मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रियंका (26) पीजी हॉस्टल, स्कूल ब्लॉक शकरपुर में रहती थी। वह नोएडा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह ऑफिस से जल्दी घर लौट आई थी। इस बीच शाम को उसके बरामद वाले कमरे में रहने वाली युवती ने प्रियंका को फंदे से लटका देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने पिता से कहा कि वह उनकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी।
बहन से झगड़ा कर जान दी
कल्याणपुरी इलाके में बहन से झगड़ा कर 14 वर्षीय सरिता ने फांसी लगा ली। सरिता पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका अपनी बहन से किसी बात पर झगड़ा हो गया।
इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।