फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl commits suicide in brother house on raksha bandhan in noida

नोएडा: रक्षा बंधन पर भाई के घर आई थी युवती, राखी बांध दूसरे कमरे में लगा ली फांसी

Wed, 09 Aug 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 09 Aug 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
 girl commits suicide in brother house on raksha bandhan in noida
demo pic

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के बाद दोपहर में बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए लखनऊ से नोएडा भाई के पास आई थी। भाभी रक्षाबंधन मनाने मायके गई हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सेक्टर-49 पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने के अनुसार, मूलरूप से ए/49, विराम खंड गोमती नगर, लखनऊ निवासी शरद वर्मा का यहां सेक्टर-78 महागुन मॉडर्ने सोसायटी के एब्लॉन टॉवर की 17 मंजिल पर फ्लैट है। निजी कंपनी में अधिकारी शरद यहां पत्नी के साथ रहते हैं। लगभग 20 दिन पहले पत्नी लखनऊ मायके चली गई थी। इसके बाद लखनऊ में माता-पिता के साथ रहने वाली शरद की बहन ऋतु वर्मा (32) नोएडा में भाई के पास आ गई थी। 
विज्ञापन


सोमवार को बहन के भाई को राखी बांधी। इसके बाद खाना खाकर दोपहर करीब तीन बजे शरद कमरे में सो गया। ऋतु दूसरे कमरे में थी। शाम करीब सात बजे शरद उठा तो ऋतु को कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऋतु ने कुछ वर्ष पहले बीटेक किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उसने कहीं नौकरी नहीं की। कई जगह पर उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन कहीं भी रिश्ता तय नहीं हुआ था। इसे लेकर वह परेशान भी रहती थी। युवती ने फोन पर मां से कई बार खुदकुशी करने की बात कही थी। मां को अंदेशा नहीं था कि उनकी बेटी सच में जान दे देगी। 

नौकरी न मिलने से थी परेशान 

 girl commits suicide in brother house on raksha bandhan in noida
mahagun society noida

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-117 स्थित यूनिहोम सोसायटी में नौकरी नहीं मिलने से परेशान आर्किटेक्ट ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूलरूप से बलिया निवासी रजत सिंह (27) एक माह से सोसायटी में दोस्त के साथ रहता था। दोस्त इन दिनों घर गया हुआ है। एक माह पहले तक रजत सेक्टर-122 में चाचा रामेंद्र सिंह के परिवार के साथ रह रहा था। सोमवार को रजत के परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद चाचा रामेंद्र उसे देखने फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने बावजूद काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुला। 

इसके बाद चाचा ने किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार को फोन किया। उस रिश्तेदार ने एसएसपी लव कुमार को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद एसएसपी ने थाना सेक्टर-49 प्रभारी को मौके पर भेजा। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो अंदर रजत का शव पंखे के जरिये लटका हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed