{"_id":"610c77d6540d2b250dc76eec4f665cf6","slug":"geetanjali-case-cbi-still-have-no-clue-after-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतांजलि केस: एक साल बाद भी CBI के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीतांजलि केस: एक साल बाद भी CBI के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Jul 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में करीब सालभर पहले पुलिस लाइन में सीजेएम की पत्नी गीतांजलि की मिली लाश के मामले में सीबीआई के हाथ अब तक खाली हैं।
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर आठ में रहने वाले ओम प्रकाश की बेटी की सालभर पहले हुई संदिग्ध मौत का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस को गीतांजलि के शव के पास उसके सीजेएम पति रवनीत गर्ग की लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली।
इसमें से एक से अधिक गोली चलने की बात सामने आई। परिवारवालों ने पति व ननद के साथ सास के खिलाफ हत्या का संदेह जताया। बाद में जांच सीबीआई को सौंपी गई।
सीबीआई की ओर से पूरा होम वर्क करने के बाद मामले में हत्या का सुराग देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की गई। इसके बाद से अब तक कुछ नहीं हुआ।
गीतांजलि के पिता कहते हैं कि अब तो उनके पास कोई मार्ग ही नहीं बचा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करा सके। आरोपी पति की अंबाला में तैनाती है।
इस संबंध में सीबीआई में तैनात डीआईजी विनीता ठाकुर का कहना है कि अभी सीबीआई के पास कुछ कहने को नहीं है। मामले की जांच चल रही है।
कब क्या हुआ था
: 17 जुलाई 2013 की शाम को पुलिस लाइन में गीतांजलि का शव मिला था
: 18 जुलाई को पोस्टमार्टम किया गया
: 19 जुलाई के लिए डीसीपी वेस्ट ने एसआईटी का गठन किया
: 20 जुलाई को पुलिस ने रवनीत गर्ग व उसकी मां रचना गर्ग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
: 21 जुलाई को एसआईटी ने सीजेएम से चार घंटे तक पूछताछ की
: 22 जुलाई को सीजेएम के घर में सर्च अभियान, चचेरी बहन हिना, मां रचना गर्ग का बयान दर्ज। पुलिस ने मोबाइल , लैपटॉप और रिवॉल्वर की बची गोलियां जब्त कीं। फारेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) व एसआईटी ने घर की दुबारा से छानबीन की।
विज्ञापन
: 27 जुलाई को प्रदेश सरकार के आदेश पर सीबीआई ने मामले की छानबीन शुरू की।