घुमाने के बहाने बनाया बंधक, 10 दिन तक गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दोस्त और उसके दो साथियों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद बेगमपुर थाने की पुलिस ने गैंगरेप व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। गत 25 फरवरी को वह घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद उसके परिजनों ने बेगमपुर थाने में किशोरी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
10 दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप
पुलिस ने अगवा किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच 4 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जनकपुरी इलाके में एक किशोरी लावारिस हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि उसके घर के कुछ दूरी पर एक लड़का रहता है, जिसके साथ उसकी दोस्ती है। 25 फरवरी को लड़का उसे घुमाने के बहाने अपने साथ एक दोस्त के घर ले गया। जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। तीनों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है, वह नाबालिग हो सकता है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।