फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ganga bath returning tragic death of 8 people, Amar Colony weeds Spread

गंगा स्नान कर लौट रहे 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अमर कॉलोनी में पसरा मातम 

Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ganga bath returning tragic death of 8 people, Amar Colony weeds Spread

गढ़मुक्तेश्वर से गंगा स्नान करके लौट रहे आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत से गोकलपुरी के अमर कॉलोनी में मातम पसर गया। मृतकों के घर कॉलोनी वालों का तांता लगा रहा। हर कोई परिवारों को सांत्वना देता दिखा। 

विज्ञापन


वीरो देवी के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके परिवार में वीरो देवी और उनके दो जवान बेटे इस हादसे के शिकार हुए हैं। वीरो देवी के भांजे रवि ने बताया कि इसी कॉलोनी में रहने वाला राहुल वैन से सभी को गंगा स्नान करने के लिए ले गया था। 
विज्ञापन


उसमें वीरो देवी उसके दो बेटे लोकेश और मुकेश के अलावा आस-पड़ोस से सात अन्य लोग थे। जिसमें राहुल भी शामिल था। सभी बृहस्पतिवार दस बजे रात दिल्ली से रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वि ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां से आए एक वाहन चालक ने शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने वहां संपर्क किया, जिसमें पता चला कि वैन के एक खड़े वाहन में टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है। 

कॉलोनी में नहीं चले चूल्हे

Ganga bath returning tragic death of 8 people, Amar Colony weeds Spread
पु‌लिस - फोटो : file photo

जिसमें इस कॉलोनी के रहने वाली वीरो देवी, उनके दो बेटों के अलावा रॉबिन, लक्ष्मी, राहुल, नरेश, कमलेश की मौत हो गई। जबकि कमल और दुलारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी आस पास के रहने वाले थे। रवि का कहना है कि दिल्ली के एक इलाके में इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा यहां सांत्वना देने नहीं आया।
रवि के मुताबिक लोकेश हलवाई का ठेका लेने का काम करता था।

वहीं मुकेश प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों की मौत के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। इस हादसे ने यह सवाल छोड़ दिया है कि इन भाईयों के छोटे छोटे बच्चों का देखभाल कौन करेगा। दुख की घड़ी में हादसे का शिकार हुए लोगों को सांत्वना देती नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed