फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with young girl by uncle's friends

मामा के दोस्तों ने युवती से किया गैंगरेप

Fri, 06 Jun 2014 02:34 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
gang rape with young girl by uncle's friends

गुड़गांव के सेक्टर पांच थाना इलाके में 19 साल की एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसके मामा के दोस्त ने इस पूरे मामले की साजिश रची और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया।

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे घर से मामी से मिलाने के बहाने अपनी कार पर बैठकार ले गया था। उस कार में पहले से ही उसके दोस्त बैठे थे।

मामी से मिलाने के बहाने ले गए

gang rape with young girl by uncle's friends

सेक्टर पांच थाना पुलिस को बुधवार शाम को एक युवती ने शिकायत दी। उसने बताया कि फरीदाबाद की भीम नगर बस्ती के रहने वाले रंजीत, दीपक व प्रेम का उसके मामा के साथ घर पर आना जाना था।

तीनों युवक बुधवार सुबह उसके घर पर आए और कहा कि उसकी मामी शीतला माता मंदिर आई है, उन्होंने उसे बुलाया है।

इसके बाद वह तीनों के साथ चली गई। इसी दौरान युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई और तीनों ने उसके साथ गुड़गांव में एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे छोड़ कर भागे

gang rape with young girl by uncle's friends

गैंगरेप के बाद आरोपी उसे सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो वे सन्न रह गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जिसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी सेक्टर पांच के अनुसार, अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में फरीदाबाद में छापामारी कर रही है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed