फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gadholi encounter case ballistic report leaked

गाड़ौली एनकाउंटर मामले की बैलिस्टिक रिपोर्ट लीक

Thu, 02 Jun 2016 01:44 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 02 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gadholi encounter case ballistic report leaked

बहुचर्चित संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले की बैलिस्टिक रिपोर्ट के लीक होने की खबर है। इससे पता चल रहा है कि एफआईआर, पुलिस के दावों और फॉरेंसिक रिपोर्ट में अंतर है। रिपोर्ट के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) में यह बात सामने आई है कि इस कथित एनकाउंटर में गुडग़ांव पुलिस ने दावा किया था कि गाड़ौली की तरफ से हुई फायरिंग में दो पुलिस वाले गोली लगने से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


लेकिन एफएसएल रिपोर्ट ने गुडग़ांव पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कांस्टेबल विक्रम के माथे पर लगी चोट गोली से नहीं बल्कि किसी भारी बस्तु अथवा रिवाल्वर के बट से लगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इस तरह की जानकारी कांस्टेबल परमजीत के बाएं पैर में लगी गोली को लेकर हुआ है। उसे भी गोली लगने के निशान होने से एफएसएल ने खारिज किया है। दूसरी अहम बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफएसएल ने इस बात को भी खारिज कर दिया है कि वहां पर दस राउंड फायरिंग हुई थी।

गैर जमानती वारंट मामले की सुनवाई 

Gadholi encounter case ballistic report leaked

रिपोर्ट के मुताबिक सात राउंड फायरिंग हुई है। एफआईआर के मुताबिक एनकाउंटर 55 मिनट में हुआ है, लेकिन उसके दावे को भी फॉरेंसिक रिपोर्ट खारिज कर रही है।

एफआईआर में यह भी दावा किया गया है कि एनकाउंटर सुबह 11:20 बजे शुरू हुआ है लेकिन एफएसएल ने इसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे नकार दिया है।

गैर जमानती वारंट मामले की सुनवाई 
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई की अदालत से गैर जमानती वारंट मांग रखा है। इस मामले पर अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी। अदालत ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए निर्णय के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed