{"_id":"b6a3a6fa7536661f01478ee5dd3354c1","slug":"friend-murder-for-his-minor-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को मारकर उसकी नाबालिग बहन को अपनाने चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को मारकर उसकी नाबालिग बहन को अपनाने चला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली संगम विहार इलाके में एक युवक दोस्त की नाबालिग बहन से शादी करना चाहता था। दोस्त के इंकार करने पर युवक ने लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभिजीत उर्फ इंदू अपने परिवार के साथ नेबसराय इलाके में रहता था। वह चार बहनों के बीच अकेला भाई था। अभिजीत की रोहित के साथ दोस्ती थी और दोनों अवैध शराब की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
पढ़ें: दिल्ली में एक और नार्थ-ईस्ट की युवती से अश्लील हरकत
विज्ञापन
रोहित अभिजीत की एक बहन से शादी करना चाहता था। अभिजीत की बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बहन के नाबालिग होने के कारण अभिजीत ने शादी से मना कर दिया।
इससे चिढ़े रोहित ने मंगलवार को बहाने से अभिजीत को देवली गांव के जंगलों में ले जाकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: मां की अश्लील फोटो बनाकर बेटी को कर दिया ईमेल
पुलिस को बुधवार सुबह जंगल में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। संगम विहार थाने के इंस्पेक्टर केएल मीणा, एसआई मनजीत, सिपाही अशोक व जितेन्द्र की टीम ने बुधवार शाम को संगम विहार इलाके से रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।