फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with IT dpty commissioners mother

फर्जी पुलिसवाले ने कहा 'चलो साहब बुला रहे हैं' और...

Mon, 17 Feb 2014 02:04 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Feb 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
fraud with IT dpty commissioners mother

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-19 स्थित मार्केट में बदमाशों ने अपने को पुलिस वाला बताकर बुजुर्ग महिला से गहने ठग लिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 71 वर्षीय पुष्पा सेक्टर-19 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। इनका बेटा इनकम टैक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर है।

रविवार दोपहर पुष्पा सेक्टर-19 की मार्केट गई हुई थी। पुलिस में दी शिकायत में पुष्पा ने बताया कि मार्केट में एक व्यक्ति आया और अपने को पुलिसवाला बताकर पुष्पा से कहा, चलो साहब बुला रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने लूट ली नाबालिग मेड की अस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पास में सूट पहने एक व्यक्ति खड़ा था। उसने पुष्पा से कहा कि शहर में इतनी लूटपाट हो रही है, वह इतने गहने पहन कर क्यों घूम रहीं हैं। पुष्पा ने कहा कि वह घर जाकर इन गहनों को उतार देंगी।

इस पर वह व्यक्ति नाराज हो गया। उसने पुष्पा के हाथ और गले से गहने उतरवाए और स्वयं ही पुष्पा की साड़ी में बांधने की बात कही। गहने बांधने के बाद दोनों वहां से गायब हो गए। थोड़ा आगे जाकर पुष्पा ने देखा कि उनकी साड़ी में गहने की जगह पत्थर बंधे हुए हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed