फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with fake land papers four arrested

फर्जी दस्तावेज से सवा करोड़ की ठगी, चार गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Aug 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
fraud with fake land papers four arrested

मेरठ के एक गैंग ने दिल्ली के एक व्यक्ति को सेक्टर-39 स्थित एक मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करके एक करोड़ 30 लाख रुपये में बेच दिया। साढ़े पांच लाख रुपये बतौर बयाना भी ले लिए।

विज्ञापन


मगर इसी बीच खरीदार ने प्राधिकरण में जाकर कागजों का निरीक्षण किया तो वह दंग रहा गया। फर्जी प्लाट मालिक ने फोन करके रुपये मांगे तो उसे सोरखा मंदिर पर बुलाया।
विज्ञापन


पीड़ित ने  पुलिस को बुलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज और चेक आदि बरामद कर लिए हैं।
सेक्टर-49 इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी रोहित बत्रा एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं।

कंपनी का आफिस नोएडा के ही सेक्टर-49 क्षेत्र में है। पिछले सप्ताह मवाना मेरठ के राजीव शर्मा ने उन्हें सेक्टर-39 में बी-107(162 वर्गमीटर) प्लाट को बेचने के लिए संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीज हुई और सौदा एक करोड़ 30 लाख रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शहजाद और अनीस गवाह बने थे जबकि नरेश चंद शर्मा के नाम यह प्लाट था। इस प्लाट का मालिक मोदीनगर निवासी भोपाल को फर्जी दस्तावेज तैयार करके बनाया गया था।

रोहित बत्रा ने 50 हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये का चेक दे दिया। इसके बाद पांच लाख रुपये और देने थे। रुपयों की दूसरी खेप देने से पहले राजीव बत्रा ने नोएडा प्राधिकरण में जाकर दस्तावेज जांच किए तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

जो दस्तावेज प्राधिकरण में लगे थे वह हापुड़ निवासी नरेश चंद शर्मा के नाम से थे और फोटो भी दूसरा लगा था। जबकि जो मालिक बनकर उनसे मिला था वह व्यक्ति अलग था। इसके अलावा एग्रीमेंट पर साइन भी अलग पाए गए थे।

पीड़ित रोहित मामला समझ गए कि उनके साथ धोखा हो रहा है। उसी दिन राजीव शर्मा का फिर फोन आया और पांच लाख रुपये की मांग की। बत्रा ने उन्हें सोरखा मंदिर पर आने के लिए कहा और उन्होंने पुलिस को फोन करके घटना बताई। पुलिस भी सादा कपड़ों में मौके पर पहुंच गई और जब उक्त लोग आए तो सभी को मौके से दबोच लिया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये का चेक और फर्जी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। पुलिस की माने तो उक्त लोग मेरठ भी इस तरह का फर्जीवाड़ा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed