{"_id":"6daae6d9579ed8f9976a07935fb4a78d","slug":"fraud-of-rs-25000-by-travel-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रॉड टैवल कंपनी के गोवा पैकेज ने इस कपल को रुला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रॉड टैवल कंपनी के गोवा पैकेज ने इस कपल को रुला दिया
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में हॉली डे पैकेज के नाम पर एक दंपति से 25 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दंपति ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
टावर-6 बीटा वन, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हर्ष शेखर को पिछले साल सितंबर में सेक्टर-27 सब मॉल स्थित पालमेरीन्हा हॉली डे गोवा नाम की एक कंपनी से फोन आया।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि उनका गोवा टूर का लकी ड्रॉ निकला है। हर्ष ने कंपनी के कर्मचारियों मुकेश और ओंकार से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: ट्रेवल पैकेज लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना...
विज्ञापन
दोनों ने 25 हजार रुपये जमा करने पर सात दिन और छह रात के गोवा टूर का पैकेज ऑफर किया। ऑफर पसंद आने पर हर्ष ने कंपनी में 25 हजार रुपये जमा कर दिए।
जिसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में टूर पैकेज मिलने का आश्वासन दिया गया। हर्ष दिसंबर में तय तिथि पर गोवा रवाना हुए, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि बताए गए रिजॉर्ट में उनके नाम की कोई बुकिंग नहीं है।
यह सुनकर कपल की होश उड़ गए। उन्हें पैसे ठगे जाने से अधिक दुख इस बात का था कि अब कहां जाएं।
फोन पर संपर्क करने पर दोनों कर्मियों का नंबर स्विच ऑफ निकला। उन्होंने कंपनी से संपर्क किया तो उनको पैसा वापस नहीं मिला।