फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of fifty thousand rupees from three ladies

होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवतियों से ठगे 50 हजार

Thu, 16 Nov 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
fraud of fifty thousand rupees from three ladies
money

राजधानी के एक नामी होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवतियों से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वारदात संगम विहार दिल्ली निवासी नेहा, उसकी दोस्त सैजल और प्रियंका के साथ हुई है।

विज्ञापन


तीनों ने दिल्ली से एक साथ होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद ये लोग नौकरी की तलाश में थीं। नेहा ने 5 अक्तूबर को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर दीवार पर एक पंफलेट लगा देखा। इसमें दिल्ली-एनसीआर के नामी होटलों में नौकरी लगवाने का विज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन


नेहा ने पंफलेट में दिए नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी तरफ से बात करने वाले युवक ने नौकरी लगवाने का जिम्मा ले लिया। इसके लिए उसने 15 हजार रुपये प्रति आवेदक की फीस बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कहने वह खोड़ा लेबर चौक आईं

fraud of fifty thousand rupees from three ladies
money shimla

नेहा ने सैजल और प्रियंका को भी ये बात बताई तो वह भी पैसे देकर नौकरी पाने को तैयार हो गईं। इसके बाद तीनों 13 अक्तूबर 2017 को आरोपी के कहने पर नोएडा के खोड़ा लेबर चौक पर आ गईं।

आरोपी ने तीनों से लेबर चौक के पास 45 हजार रुपये फीस और पांच हजार रुपये अपने कमीशन के लिए और चला गया। आरोपी ने दस दिन में नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर मिलने का आश्वासन दिया था।

एक माह से ज्यादा का वक्त गुजरने के बाद भी उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला। अब आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed