{"_id":"c4bca133e24b34ba499388362c20eb04","slug":"fraud-in-the-name-of-job-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉप नं. 320 से उसने की चार सौ बीसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉप नं. 320 से उसने की चार सौ बीसी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Mar 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के अल्फा कमर्शियल बेल्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों से लाखों की ठगी कर एक कंपनी रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
मामले का खुलासा तब हुआ, जब कुछ छात्र कंपनी के पते पर पहुंचे। इतना ही नहीं, कंपनी शॉप मालिक को भी चूना लगा गई। शॉप मालिक ने कासना कोतवाली में तहरीर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अल्फा कमर्शियल बेल्ट के कृष्णा अपरा प्लाजा की शॉप नंबर 320, कंपनी खोलने के लिए 18 हजार रुपये के किराये पर ली।
कंपनी ने बेवसाइट के जरिए छात्रों को अच्छा वेतन का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने प्रति छात्र 30 से 50 हजार रुपये वसूले और मौका देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस तरह की जाती थी ठगी
आरोपी मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए छात्रों से आवेदन कराते थे। आरोपियों ने इसके लिए कई साइट का इस्तेमाल किया। चंदौसी के रहने वाले मोहम्मद हासिम ने बताया कि उसने जॉब के लिए कंपनी की वेबसाइट पर 24 फरवरी को आवेदन किया था। उसी दिन कंपनी की ओर से कॉल आ गई। कॉल करने वाले शख्स ने हासिम को लिखित परीक्षा के लिए 26 फरवरी को बुलाया।
विज्ञापन
परीक्षा लेने के बाद हासिम से सिक्योरिटी मनी के रूप में 30 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उसे एक मीडिया सेंटर में प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए कंपनी के लेटरहैड पर ऑफर लेटर दिया गया। उसे 5 मार्च को नौकरी ज्वाइन करने के लिए बुलाया गया था।