{"_id":"3abcfdb384fbfdfa0f8507134b3aa4e2","slug":"fox-wagon-car-dealer-did-fraud-on-servicing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की सर्विस कराने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की सर्विस कराने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में नामी गिरामी ऑटो मोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन के डीलर समेत पांच अधिकारियों पर ग्राहक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जिसमें ग्राहक द्वारा सर्विस के लिए दी जाने वाली गाड़ी को निजी हित के प्रयोग के अलावा पार्ट्स बदलने का आरोप लगाया गया। सेक्टर-15 पार्ट दो में रहने वाले अमन आनंद की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 पार्ट-2 निवासी अमन आनंद ने कोर्ट में दायर किए केस में आरोप लगाया कि पिछले साल सेक्टर-51 स्थित फॉक्सवैगन के अधिकृत शोरूम से उन्होंने पोलो गाड़ी खरीदी थी।
विज्ञापन
स्टीयरिंग में दिक्कत आने पर गाड़ी सर्विसिंग के लिए भेज दी। आरोप है कि इस दौरान करीब एक महीने सर्विसिंग के नाम पर डीलर ने उसकी गाड़ी को रखा। इसके बाद जब डिलवरी देने की बारी आई तो उसने देखा कि गाड़ी के कई पार्ट्स पूरी तरह बदले हुए थे।
विज्ञापन
डीलर से शिकायत की तो उसे नियम कायदे बताते हुए टरका दिया। लेकिन जब उसने विरोध किया और इसका कारण जानना चाहा तो फिर उन्होंने बताया कि टेस्टिंग मोड के लिए उनकी गाड़ी का उपयोग किया गया जिसमें कंपनी के चार इंजीनियरों के 300 किमी चलाने के बाद दुर्घटना हो गई जिसे ठीक कराया गया। आरोप है कि कंपनी ने बिना उसकी अनुमति लिए उसकी गाड़ी का उपयोग किया जिसे बाद में दुर्घटना हो जाने पर भी जानकारी नहीं दी गई।
पूरे मामले में कोर्ट के आदेश पर सुशांतलोक थाना पुलिस ने फ्रंटियर ऑटो वर्ल्ड्स लिमिटेड, कंपनी के एमडी आनंद वाधवा, जीएम (सर्विस) गौरव आनंद, राजेश गोयल, रविंदर चहल और गुरमिंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।